{"_id":"0f7631df0ccb9814b86003cd5b516133","slug":"misdeed-with-teenager-by-uncle-friends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर किशोर से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्डड्रिंक में शराब पिलाकर किशोर से दरिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Wed, 25 Mar 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 14 वर्षीय किशोर के साथ उसके चाचा के दोस्तों की ओर से कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के बाद उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
यह वारदात शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके बाजवा नगर में हुई। बच्चे की चीखें सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर आरोपी वहां से फरार होने लगे, लेकिन एक आरोपी को काबू कर लोगों ने उससे मारपीट की। इस दौरान किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को वहां से काबू कर लिया।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर उसके चाचा के दोस्त श्रीकांत और कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कृष्णा फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस बच्चे की मेडिकल जांच कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
एसीपी सेंट्रल सतीश मल्होत्रा ने बताया कि बच्चा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले बाजवा नगर में रहने वाले अपने चाचा के साथ घूमने के लिए आया था।
बुधवार दोपहर पीड़ित के चाचा के घर उसके दोस्त श्रीकांत और कृष्णा आ गए। उन्होंने बच्चे को कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी। आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म कर डाला। एसीपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा।