फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed With Seven Year Old Girl In Kapurthala of Punjab

दरिंदगी की हदें पार: पंजाब में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म, गंभीर हालत में अमृतसर रेफर

Tue, 16 Mar 2021 01:41 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Misdeed With Seven Year Old Girl In Kapurthala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब के कपूरथला जिले में स्थित झुग्गी में रहने वाली सात वर्ष की बच्ची के साथ सोमवार की दोपहर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। इससे उसकी जान पर बन आई। हालत गंभीर होने पर बच्ची को कपूरथला के सिविल अस्पताल से अमृतसर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 

विज्ञापन


कपूरथला के एसएसपी कंवरदीप कौर खुद बच्ची का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंचीं। थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ हरजीत सिंह के अनुसार सोमवार की दोपहर झुग्गी में बच्ची अकेली थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। 30 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची को बिस्कुट का पैकेट देकर फुसलाया और उसे खाली पड़ी झुग्गी में ले जाकर दुष्कर्म किया। माता-पिता जब घर आए तो बच्ची नहीं दिखी। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ही दूरी पर एक झुग्गी में बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी मूलरूप से बिहार के मुंगेर जिले का है। उसे धर दबोचा गया है। पीड़ित बच्ची के माता-पिता के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी 15 दिन पहले ही बिहार से आया था। एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने बच्ची के गुप्तांग से इस कद्र दरिंदगी की है कि उसकी जान पर बन आई है। एसएसपी ने बच्ची को अमृतसर पहुंचाने की जिम्मेदारी डीएसपी स्पेशल ब्रांच अशोक कुमार को सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed