{"_id":"65b00375ec29da4ab1015bc8","slug":"misdeed-with-nine-year-old-boy-in-khanna-of-punjab-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पहले चिप्स-टॉफी दी... इसके बाद बच्चे से श्मशानघाट में कुकर्म, चीख सुनकर मां पहुंची तो उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: पहले चिप्स-टॉफी दी... इसके बाद बच्चे से श्मशानघाट में कुकर्म, चीख सुनकर मां पहुंची तो उड़े होश
Tue, 23 Jan 2024 11:56 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 Jan 2024 11:56 PM IST
सार
पंजाब में नौ साल के बच्चे के साथ एक व्यक्ति ने हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चिप्स-टॉफी देकर आरोपी बच्चे को बहलाकर श्मशानघाट ले गया। वहां पर कुकर्म किया। बच्चे के चीखने पर मां पहुंची तो आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के खन्ना के एक गांव में एक व्यक्ति ने चौथी कक्षा के छात्र से कुकर्म किया। नौ साल के बच्चे को टॉफी और चिप्स का लालच देकर आरोपी उसे श्मशानघाट ले गया। वहां उसने घिनौनी हरकत की। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची। मां को देखते ही आरोपी वहां से भाग निकला। बच्चा गांव के एक खेत ट्यूबवेल के पास खेल रहा था।
विज्ञापन
वहां आरोपी ने बच्चे को टॉफी और चिप्स दिए। बच्चे की मां ट्यूबवेल के पास से निकली। उसने देखा कि बच्चा खेल रहा है और टॉफी व चिप्स खा रहा है। इसके बाद आरोपी उसे श्मशान घाट ले गया। वहां हैवानियत की। चीख सुनकर मां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मां बच्चे को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया। सदर थाना में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कुकर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी राजेश शर्मा ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन