{"_id":"5df62a738ebc3e87a91f3427","slug":"misdeed-with-minor-in-punjab-s-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबः फिरोजपुर में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबः फिरोजपुर में नाबालिग के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी
Sun, 15 Dec 2019 06:15 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 15 Dec 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
थाना सदर के अंतर्गत एक गांव में दो व्यक्तियों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। थाना सदर पुलिस ने रविवार को पीड़िता के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि रात के दस बजे के करीब अपने घर के प्रांगण में बने शौचालय में गई थी। उसके घर के मेन दरवाजे के बाहर आरोपी संदीप सिंह व काला सिंह खड़े थे।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर परिजनों के पास पहुंची। पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया। मामले की जांच कर रही एसआई परमजीत कौर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान पर आरोपी संदीप सिंह व काला सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन