{"_id":"64258641ec1b9177390fce43","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-ludhiana-police-filed-case-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: तीन माह की गर्भवती निकली नाबालिग बेटी तो परिवार के उड़े होश... सच सामने आया तो बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana: तीन माह की गर्भवती निकली नाबालिग बेटी तो परिवार के उड़े होश... सच सामने आया तो बुलानी पड़ी पुलिस
Thu, 30 Mar 2023 06:24 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Mar 2023 06:24 PM IST
सार
जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार वालों को उस समय पता चला जब नाबालिग तीन महीने की गर्भवती निकली। परिवार वालों ने नाबालिग से पूछा तो उसने सारी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर विकास शाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
नाबालिग की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बड़ी बेटी ने बताया कि नाबालिग गर्भवती है। जांच कराने पर सच्चाई सामने आई। आरोपी विकास शाह के साथ उसकी जान पहचान थी। आरोपी उसे बहला फुसला झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और फरार हो गया। नाबालिग ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। जब परिवार को पता चला तो सारी बात खुलकर सामने आई। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन