{"_id":"64fb19675b1bee29ae0d04b5","slug":"misdeed-with-minor-boy-in-kapurthala-of-punjab-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: 17 साल के लड़के को दो युवकों ने पीटा, फिर कुकर्म किया, बोले- किसी से बताया तो जान से मार देंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kapurthala: 17 साल के लड़के को दो युवकों ने पीटा, फिर कुकर्म किया, बोले- किसी से बताया तो जान से मार देंगे
Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, ढिलवां (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Sep 2023 06:26 PM IST
सार
जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एमएलआर पहुंची है। इसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने लाया गया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के कपूरथला जिले में 17 साल के किशोर को गांव के ही दो युवकों ने पीटा। इसके बाद कुकर्म भी किया। पीड़ित लड़के को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना ढिलवां की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास एमएलआर पहुंची है। इसके बाद सिविल अस्पताल में पीड़ित नाबालिग का इलाज और एग्जामिनेशन करवाने लाया गया।
विज्ञापन
युवक के शरीर पर पिटाई के गहरे निशान हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि उसके साथ कुकर्म हुआ है या नहीं, इसका पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन 17 साल के नाबालिग ने बताया कि बीते दिन शाम सात बजे वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था।
विज्ञापन
तभी गांव के दो युवक बाइक पर आए और उसे धुस्सी बांध जाने को कहा लेकिन उक्त दोनों उसे गांव के ही एक किसान की मोटर पर लेकर पहुंचे। वहां पर बने एक कमरे में उसे ले जाकर पहले पिटाई की और बाद में कुकर्म किया। इसके बाद दोनों ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन