{"_id":"60a3d4350146647fc619ff5c","slug":"misdeed-with-married-sisters-at-a-village-of-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी से भी हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म, 5 दिन बाद छोटी से भी हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Tue, 18 May 2021 08:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 18 May 2021 08:38 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में दो विवाहित बहनों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने पहले बड़ी बहन के पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया फिर दुष्कर्म किया। ठीक पांच दिन बाद छोटी बहन के साथ भी हैवानियत की। दोनों बहनों को जान से मारने की धमकी दी। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में सोनीपत के एक गांव में दो विवाहिता बहनों से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो आरोपियों ने पहले महिला को दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई। महिला थाना पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोहाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी हुई है। इनमें से बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि गांव के दो युवक 25 अप्रैल की रात को दीवार फांद कर उनके घर में घुस आए थे। दोनों ने उसे दबाव में लेकर उसके पति को जबरन नशीला पदार्थ पिलवाया। इसके बाद चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
उन्होंने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि पांच दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा दीवार फांद कर उनके घर में घुसे और उसकी छोटी बहन से दुष्कर्म किया। इस दौरान भी उन्होंने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बहनों ने डर के कारण किसी को इस बारे में नहीं बताया लेकिन उन्होंने सोमवार को परिजनों को सब कुछ बता दिया। महिला थाना गोहाना की एसएचओ सुदेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन