फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a woman in Patiala of Punjab

हैवानियत: सगाई के बाद लड़की को मंगेतर ने बुलाया, बिचौलन के घर पर किया दुष्कर्म, बाद में रिश्ता तोड़ा

Fri, 09 Feb 2024 11:03 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 11:03 PM IST
सार

सगाई के बाद लड़की के साथ उसी के मंगेतर ने दुष्कर्म किया। घरवालों से पैसे ऐंठे और बाद में रिश्ता तोड़ दिया। मामला पंजाब के पटियाला का है। पुलिस ने आरोपी लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Misdeed with a woman in Patiala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में सगाई के बाद बहाने से बिचौलन के घर बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने और फिर विदेश ले जाने का झांसा देकर उसके परिवार वालों से पैसे ठगने का मामला सामने आया है। महिला थाना ने शिकायत पर आरोपी मंगेतर व उसके माता-पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने दहेज में और पैसों की मांग पूरा न होने पर लड़की से रिश्ता भी तोड़ दिया। मामले में फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी सगाई आरोपी से 12 अप्रैल 2023 को हुई थी। इसके बाद आरोपी लड़का और उसकी मां अक्सर पीड़ित लड़की से मिलने बिचौलन के घर आते थे। इस दौरान लड़की के मना करने के बावजूद आरोपी लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि लड़के के परिवार वालों ने शादी के बाद उसे विदेश लेकर जाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की रकम भी ली। इसके बाद आरोपी उसके परिवार से और पैसे मांगने लगे। जब उनकी इस मांग को उसके माता-पिता पूरा न कर सके तो आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed