फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a teenager of Panipat

पानीपतः छह लोगों ने किशोरी का अपहरण किया, दो महीने किया दुष्कर्म और गर्भवती भी हुई

Fri, 06 Dec 2019 12:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Dec 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Misdeed with a teenager of Panipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

सवा दो माह पहले एक 14 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया गया। परिजन बेटी की लिए दर दर की ठोकरे खाते रहे। पुलिस ने भी कोई सहयोग नहीं किया। आईजी के मामले में हस्तक्षेप करने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन की तो पता चला कि एक महिला समेत छह आरोपियों ने उसका अपहरण किया है और उसके साथ दो माह तक दुष्कर्म किया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी को यूपी के फर्रुखाबाद से बरामद किया है। किशोरी दो माह की गर्भवती है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी का आरोप है कि पुलिस ने अदालत में उसके 164 के बयान कराने के दौरान काफी धमकाया है। शहर के एक क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि वो मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाले हैं। वो 19 साल से पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी बड़ी बेटी 14 साल की हैं। उसकी बेटी 26 सितंबर को अपनी सहेली के पास गई थी। 
विज्ञापन


उसके बाद से ही वो लापता थी। वो लगातार पुलिस के पास चक्कर काट रहे थे, लेकिन कोई उसकी सुनवाई नहीं कर रहा। कई बार चक्कर काटने के बाद पुलिस ने 27 सितंबर को मामले में अपहरण का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन सही कार्रवाई नहीं की। वो अपने स्तर पर भी बेटी की तलाश करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत आईजी योगेंद्र नेहरा से की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मंगलवार को उसकी बेटी को आरोपी नन्हा के साथ फर्रुखाबाद से बरामद किया है। आरोपी नन्हा ने अपने जीजा परमानंद, भूरा, सुनील व पड़ोसी राजकुमार के पिता ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है और जान से मारने की धमकी भी दी। 

उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी बेटी को बरामद करने के बाद उनको सूचना तक नहीं दी और उसकी बेटी को बाल निकेतन में छोड़ दिया। पुलिस ने बयान बदलने के लिए भी प्रताड़ित किया। मेडिकल कराने पर उसकी बेटी दो माह की गर्भवती मिली। पुलिस ने अब तक मामले के एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपी उनको घर में आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।


हमने मामले में तुरंत केस दर्ज कर लिया था। आरोपी बार-बार लोकेशन बदल रहा था। इसलिए आरोपी तक पहुंचने में समय लग गया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द दूसरे आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। -प्रवीण कुमार, जांच अधिकारी किला पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed