फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with a girl in Kapurthala of Punjab

Kapurthala: डेढ़ साल पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, अब किया दुष्कर्म, युवती की शिकायत पर केस दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 05:46 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Aug 2022 05:46 PM IST
सार

थाना फत्तूढींगा प्रभारी मनदीप कौर के अनुसार पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी आकाशदीप के खिलाफ धारा 376, 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने यह भी बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Misdeed with a girl in Kapurthala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के कपूरथला जिले में इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक लगभग डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिये युवती का दोस्त बना था। थाना फत्तूढींगा पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।   

विज्ञापन


युवती ने कपूरथला पुलिस को शिकायत दी है कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती आकाशदीप नीवासी उच्चा बोहड़वाला थाना कबीरपुर से हुई थी। बीते दिनों वह अपने पेपर के नोट्स लेने जा रही थी। वह एक बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी आकाशदीप आया और उसे जबरन अपनी कार में बैठा कर ले गया। 
विज्ञापन


शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आकाशदीप उसे किसी सुनसान जगह पर ले गया। जहां आकाशदीप ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। थाना फत्तूढींगा प्रभारी मनदीप कौर के अनुसार पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी आकाशदीप के खिलाफ धारा 376, 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने यह भी बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed