{"_id":"60d23fd98ebc3ef20c03c5ee","slug":"misdeed-with-a-baby-girl-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में घिनौनी वारदात: डेढ़ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मां ने ऐसे पकड़ी करतूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुधियाना में घिनौनी वारदात: डेढ़ साल की बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, मां ने ऐसे पकड़ी करतूत
Wed, 23 Jun 2021 01:29 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:29 AM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में एक पिता अपनी ही मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। शक के आधार पर मां ने घात लगाकर आरोपी को अश्लील हरकत करते वक्त पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बस्ती जोधेवाल में रहने वाले एक पिता ने अपनी ही एक साल नौ महीने की बच्ची से दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि वह दूसरे दिन लगातार ऐसा कर रहा था। बच्ची की मां ने उसके चीखने की आवाज सुनी तो वह करतूत देख हैरान रह गई। वह बच्ची को लेकर अपने रिश्तेदारों के पास चली गई। जहां से इसकी जानकारी थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बच्ची की मां की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी के साथ उसकी शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों के साथ झगड़ा हो गया और वह परिवार वालों के पास जलालाबाद चली गई। 13 जून को उसका पति पंचायत लेकर उनके घर आ गया और राजनीमा करने के बाद वह ससुराल वालों के साथ आ गई।
विज्ञापन
15 जून को उसकी एक साल नौ माह की बेटी की तबीयत खराब हो गई तो पता चला कि उसके गुप्तांग पर सोजिश है। जिससे उसे शक हुआ अगले दिन देर रात को उसकी बेटी चीखने लगी। जब नींद से जागी तो उसका पति बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जिसके बाद वह पति को छोड़ उसी समय अपने रिश्तेदारों के घर चली गई। जहां से उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन