फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 37 years old woman in Patiala

पंजाब में हैवानियत: ऑटो चालक ने महिला को जबरन नशे की गोली खिलाई, सुनसान जगह पर ले जा किया दुष्कर्म

Fri, 28 Jul 2023 06:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी ऑटो चालक मक्खन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस के पास आरोपी के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Misdeed with 37 years old woman in Patiala
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑटो चालक ने दिनदहाड़े महिला सवारी को मदद के बहाने नशे की गोली खिलाने की कोशिश की। महिला के इंकार करने पर चालक ने जबरन गोली खिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर ऑटो में दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी महिला को छोड़कर फरार हो गया। मामला पंजाब के पटियाला जिले का है। 

विज्ञापन


उधर, राजपुरा पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मक्खन सिंह के रूप में हुई है। 37 साल की पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जुलाई 2023 की सुबह करीब 11 बजे वह राजपुरा रेलवे फाटक के पास पैदल जा रही थी। इसी बीच आरोपी ऑटो चालक ने उसे सवारी के तौर पर बैठाया।
विज्ञापन


रास्ते में सिरदर्द होने पर ऑटो चालक ने उसे एक गोली खाने को दी। जब महिला ने इंकार किया तो चालक ने जबरन उसके मुंह में गोली डाल दी और कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी सुनसान जगह ले गया। जहां ऑटो में ही उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे बनूड़ में छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हालत देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उसकी मदद की और अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। थाना सिटी राजपुरा के प्रभारी राजेश मल्होत्रा ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी ऑटो चालक मक्खन सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस के पास आरोपी के नाम के अलावा कोई जानकारी नहीं है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही पहचान कर उसे पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed