{"_id":"62543896c67f952bf60a522f","slug":"misdeed-with-16-year-old-girl-in-patiala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में हैवानियत: सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या, नदी में फेंका शव, कॉल डिटेल्स से खुला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियाला में हैवानियत: सामूहिक दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा की हत्या, नदी में फेंका शव, कॉल डिटेल्स से खुला राज
Mon, 11 Apr 2022 07:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Apr 2022 07:50 PM IST
सार
लड़की के फोन कॉल की डिटेल चेक करने पर आरोपियों का नंबर मिला। खास बात यह कि वारदात के दिन सात अप्रैल को लड़की और आरोपियों के फोन की लोकेशन भी नदी के किनारे मिली। इस आधार पर पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला जिले में 16 साल की एक 10वीं की छात्रा को बहाने से घग्गर नदी के किनारे बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। लड़की का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी प्रिंसपाल सिंह व उसके एक नाबालिग साथी को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
पातड़ां के डीएसपी रछपाल सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को स्कूल से आते-जाते वक्त आरोपी प्रिंसपाल सिंह परेशान करता था। लड़की के ताया ने इस संबंध में आरोपी को पकड़कर कई बार चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके आरोपी में कोई सुधार नहीं आया और उसने सात अप्रैल को लड़की को फोन पर धमकाया और घग्गर नदी के किनारे बुला लिया।
विज्ञापन
वहां छात्रा के साथ आरोपी प्रिंसपाल सिंह और उसके नाबालिग दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की के विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने जुर्म को छिपाने के लिए शव को घग्गर नदी में फेंक दिया। जब काफी देर तक लड़की घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
लड़की के फोन कॉल की डिटेल चेक करने पर आरोपियों का नंबर मिला। खास बात यह कि वारदात के दिन सात अप्रैल को लड़की और आरोपियों के फोन की लोकेशन भी नदी के किनारे मिली। इस आधार पर पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने गुनाह कबूल कर लिया है। लड़की का मोबाइल फोन भी आरोपियों से बरामद कर लिया गया है।
एक ने पकड़ी टांगें, दूसरे ने घोंटा गला
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दुष्कर्म के बाद छात्रा ने कहा था कि वह सबकुछ पुलिस को बता देगी। इससे आरोपी घबरा गए और छात्रा को मारने की योजना बना डाली। एक आरोपी ने लड़की की टांगें पकड़ीं तो दूसरे ने गला घोंटकर उसका कत्ल कर दिया। बाद में शव घग्गर नदी में फेंक दिया। थाना घग्गा के इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी प्रिंसपाल सिंह का एक दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं उसके नाबालिग साथी को लुधियाना के रिमांड होम भेज दिया गया है।