फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 15 year old minor girl in Patiala of Punjab

खौफनाक: इंस्टाग्राम की दोस्ती दुष्कर्म तक पहुंची, 15 साल की किशोरी को कमरे में किया बंद, 3 दिन तक की हैवानियत

Wed, 17 Jan 2024 06:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jan 2024 06:38 PM IST
सार

इंस्टाग्राम पर युवक से दोस्ती एक किशोरी को भारी पड़ गई। आरोपी ने झांसे में लिया और बहाने से बुलाया। इसके बाद हरियाणा के करनाल ले गया। जहां तीन दिनों तक हैवानियत की। पीड़ित किशोरी पंजाब के पटियाला की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Misdeed with 15 year old minor girl in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद हरियाणा के करनाल ले जाकर 15 साल की किशोरी के साथ तीन दिन कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पटियाला के थाना घन्नौर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार (22) निवासी गांव देवीगढ़ जिला पटियाला के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के पास 15 साल की पीड़िता ने शिकायत दी है कि उसकी इंस्टाग्राम पर आरोपी मनीष कुमार से दोस्ती हुई थी। इसके बाद आरोपी ने मिलने के बहाने 10 जनवरी को उसे एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया और जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर करनाल ले गया है। 
विज्ञापन


जहां तीन दिन तक आरोपी ने एक कमरे में बंद रखा और उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बाद में किसी तरह से बचकर पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना के बारे में माता-पिता को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी गरीब परिवार से है और स्कूल भी नहीं जाती। इसके चलते वह जल्दी आरोपी की बातों में आ गई। फिलहाल पीड़िता के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। फिलहाल लड़की ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed