{"_id":"65acd8cd741b4ba34a0415c6","slug":"misdeed-with-15-year-old-girl-in-patiala-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: 45 साल का ताया निकला हैवान, दो साल से 15 वर्षीय लड़की से कर रहा था दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: 45 साल का ताया निकला हैवान, दो साल से 15 वर्षीय लड़की से कर रहा था दुष्कर्म
Sun, 21 Jan 2024 02:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
45 साल का ताया अपनी 15 वर्षीय भतीजा का शोषण करता रहा। आरोपी पिछले दो साल से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। हिम्मत करके किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी ताया को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में दुष्कर्म का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली किशोरी से उसका ताया ही पिछले दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। मामले का खुलासा होने पर लोग सन्न रह गए।
विज्ञापन
किशोरी ने बताया कि ताया ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी ताया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की उम्र करीब 45 साल है। वहीं किशोरी 15 वर्ष की है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने थाना जुल्कां पुलिस को शिकायत दी है कि उसके जेठ की पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी परिवार के साथ ही रहने लगा।
19 जनवरी 2024 को 15 वर्षीय बेटी ने बताया कि ताया बीते दो साल से गलत काम कर रहे हैं। इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। इस वजह से वह काफी डर गई थी। नवंबर 2023 में भी आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस के मुताबिक इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिहाड़ी करता है।
विज्ञापन