{"_id":"64e19955bdca4991b0027e99","slug":"misdeed-with-15-year-old-girl-in-jind-of-haryana-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 15 साल की लड़की से पहले होटल फिर देहरादून में दुष्कर्म, घर लौटी तो मां को बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind News: 15 साल की लड़की से पहले होटल फिर देहरादून में दुष्कर्म, घर लौटी तो मां को बताई आपबीती
Sun, 20 Aug 2023 10:13 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:13 AM IST
सार
महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी राहुल नामक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि राहुल उसकी 15 वर्षीय बेटी को बहला कर एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राहुल उसे देहरादून ले गया और कई दिनों तक वहां बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किसी तरह उसकी बेटी राहुल के चंगुल से निकलकर आई और घर पहुंच कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, बंधक बनाने, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन