{"_id":"6492f5398d4527da46060aa3","slug":"misdeed-with-15-year-old-boy-in-jalandhar-of-punjab-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम संचालक की हैवानियत: 15 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, पिटाई भी की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जिम संचालक की हैवानियत: 15 साल के बच्चे के साथ किया कुकर्म, पिटाई भी की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 21 Jun 2023 06:36 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 21 Jun 2023 06:36 PM IST
सार
एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि यह वीडियो जालंधर सिटी एरिया के एक होटल में बना है। बच्चे की तरफ से कुछ लोगों ने संपर्क किया है। बच्चा नाबालिग है और जैसे ही शिकायत मिलेगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर जिले में एक जिम मालिक ने नशा देकर 15 साल के नाबालिग के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बनाया। उक्त वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाबालिग बेड पर बेसुध पड़ा है और जिम संचालक उसके साथ गलत काम कर रहा है। कमरे में एक शख्स और भी है, जो वीडियो बना रहा है।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद जिम संचालक ने बच्चे के परिजनों से संपर्क कर मामले को रफा दफा करने का दबाव डाला। बच्चे का परिवार काफी गरीब है। यही वजह है कि समझौता लिखवा लिया गया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया और पेंडू मजदूर यूनियन तक पहुंच गया।
विज्ञापन
वीडियो में जिम संचालक बच्चे की पिटाई भी कर रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि उसको नशा भी दिया गया है। एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर का कहना है कि यह वीडियो जालंधर सिटी एरिया के एक होटल में बना है। बच्चे की तरफ से कुछ लोगों ने संपर्क किया है। बच्चा नाबालिग है और जैसे ही शिकायत मिलेगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन