फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 14 year old girl in Patiala of Punjab

पटियाला में 14 साल की लड़की से दरिंदगी: युवक ने किया दुष्कर्म...दोस्त ने भी करनी चाही हैवानियत तो पीड़िता ने छत से लगाई छलांग

Sun, 20 Mar 2022 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Mar 2022 08:23 PM IST
सार

छत से गिरने के कारण चोट लगने से वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बाहर से उठाकर लड़की के घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। शोर सुनकर पीड़ित लड़की की मां घर से बाहर निकली तो घायल हालत में उसे देखा और तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया।

विज्ञापन
Misdeed with 14 year old girl in Patiala of Punjab
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले में एक नाबालिग को डरा धमकाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामला थाना सिटी समाना का है। आरोपी के साथी ने जब पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा तो उसने छत से छलांग लगा दी। चोट लगने से वह बेहोश हो गई। पुलिस ने अब पीड़िता के बयान पर दोनों आरोपियों को नामजद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


14 साल की पीड़िता के अनुसार करीब सात महीने पहले आरोपी उनके घर किराये पर कमरा लेने आया था। वह जाते समय उसका फोन नंबर ले गया। उसके बाद आरोपी उसे कॉल कर परेशान करने लगा। 18 मार्च की रात को आरोपी ने उसे धमकी दी और मध्यरात्रि के बाद घर से बाहर आने को कहा। डरी सहमी पीड़िता घर से बाहर निकली तो आरोपी ने उसका मुंह बंद कर जबरन अपने साथ किसी अज्ञात व्यक्ति के घर की छत पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी के एक साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की तो पीड़िता ने बचने के लिए छत से छलांग लगा दी। 
विज्ञापन


छत से गिरने के कारण चोट लगने से वह बेहोश हो गई। आरोपी उसे बाहर से उठाकर लड़की के घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। शोर सुनकर पीड़ित लड़की की मां घर से बाहर निकली तो घायल हालत में उसे देखा और तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया। थाना सिटी समाना के प्रभारी सुरिंदर सिंह भल्ला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है, आरोपियों की आयु 19 से 21 साल के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed