फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 11 year old girl in Firozpur of Punjab

हैवानियत: श्मशान घाट में चाचा ने 11 साल की भतीजी से किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Fri, 16 Dec 2022 05:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 16 Dec 2022 05:19 PM IST
सार

पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Misdeed with 11 year old girl in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रिश्ते में आरोपी की भतीजी लगती है। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना मल्लांवाला पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है, आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि दूर की रिश्तेदारी में आरोपी उसका देवर लगता है। आरोपी शाम के समय गांव में सुनसान जगह पर बने श्मशान घाट पर बेटी को ले गया। वहां ले जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी मां को आपबीती सुनाई। बेटी की गंभीर हालत देख उसे फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन


लुधियाना: पेमेंट के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म
लुधियाना में रेडीमेड गारमेंट्स का काम करने वाली महिला को कारोबारी ने पेमेंट देने के बहाने बुलाया और कार में बैठाकर ले गया। आरोपी ने पीड़िता के साथ कार में दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। थाना डिवीजन सात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की आरोपी से पुरानी जान-पहचान है। आरोपी ने पहले भी उसे शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी से मुकर गया। इस पर पीड़िता ने पहले भी केस दायर किया है, जो अभी चल रहा है। आरोपी ने फिर से पड़िता से संपर्क किया और पेमेंट का बहाना बनाकर बुलाया। थाना डिवीजन सात के एसएचओ सतपाल सिद्धू का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed