{"_id":"639eb9178ab2c91e4e43ba5b","slug":"miscreants-entered-house-of-retired-lecturer-and-looted-gold-bangle-in-chandigarh-sector-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: रिटायर्ड लेक्चरर के घर में घुसकर लूटा साढ़े आठ तोले सोने का कड़ा, डोर बेल बजाकर खुलवाया दरवाजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: रिटायर्ड लेक्चरर के घर में घुसकर लूटा साढ़े आठ तोले सोने का कड़ा, डोर बेल बजाकर खुलवाया दरवाजा
Sun, 18 Dec 2022 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 18 Dec 2022 12:24 PM IST
सार
बदमाश जो पत्र लेकर आए थे, उस पर गुलशन कुमार का नाम ही लिखा था। उन्हें यह भी जानकारी थी कि गुलशन कुमार लुबाना भवन में वित्त सचिव हैं। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों को गुलशन कुमार के बारे में पहले में सब पता था।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ सेक्टर-40 में कार सवार बदमाश सेवानिवृत्त लेक्चरर के घर में घुसकर साढ़े आठ तोले सोने का कड़ा लूट फरार हो गए। वारदात शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे की है। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़ित गुलशन कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो बदमाशों ने बड़ी चालाकी से डोर बेल बजाकर पहले दरवाजा खुलवाया।
दरवाजा खुलने पर बदमाशों ने कहा कि लुबाना भवन से आपके लिए पत्र लेकर आए हैं। इसके बाद अंदर घुसते ही बदमाश गुलशन कुमार के हाथ से सोने का कड़ा उतारकर भाग निकले। जब तक गुलशन की आवाज बाहर आई, स्विफ्ट डिजायर कार में आए बदमाश भाग चुके थे। इसकी सूचना मिलते ही एसएचओ ईरम रिजवी ने पुलिस टीम के साथ मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके। गुलशन कुमार के दो बेटे हैं, जो मोहाली में रहते हैं। हालांकि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
गुलशन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे घर पर थे। लेक्चरर पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मौजूदा समय में वह लुबाना भवन में वित्त सचिव का कामकाज देख रहे हैं। उनके घर के बाहर अचानक एक स्विफ्ट डिजायर कार आकर रुकी। इसमें से उतरकर दो युवकों ने घर की डोर बेल बजाई। उन्होंने दरवाजा खोला तो कहने लगे कि लुबाना भवन से आप के लिए पत्र लेकर आए हैं। वे जैसे अंदर बढ़े तो बदमाशों ने उनके हाथ में पहना 85 ग्राम सोने का कड़ा जबरन निकाल लिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गए लेकिन तब तक बदमाश कार में फरार हो गए। गुलशन ने बताया कि उन्होंने दूसरे हाथ में महंगी घड़ी पहन रखी थी, लेकिन उस पर बदमाशों की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
पत्र पर लिखा था गुलशन कुमार का नाम
बदमाश जो पत्र लेकर आए थे, उस पर गुलशन कुमार का नाम ही लिखा था। उन्हें यह भी जानकारी थी कि गुलशन कुमार लुबाना भवन में वित्त सचिव हैं। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों को गुलशन कुमार के बारे में पहले में सब पता था। उन्होंने पूरी रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।
बिना नंबर प्लेट की कार में आए थे
गुलशन कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दोनों बदमाशों ने मुंह पर नकाब पहन रखा था। इससे वे उनका चेहरा नहीं पहचान पाए। बदमाशों के कार में दोनों तरफ की नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
पूरे एरिया में दहशत का माहौल
गुलशन कुमार के घर के आसपास रहने वाली महिलाओं ने बताया कि लुटेरे सरेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। एरिया में दहशत का माहौल है। गुलशन कुमार के साथ उनके परिवार के सदस्य भी सहमे हैं।