{"_id":"d8c7872c4ddf8f8f9ad3614ebc134f61","slug":"misconduct-to-minor-ten-year-prison-to-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुराचार, भुगतेगा दस साल की कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुराचार, भुगतेगा दस साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 17 Jul 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत ने वीरवार को नाबालिग से दुराचार के आरोप में एक व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
सजा सुजाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता बदला हुआ नाम सीमा देवी ने पुलिस को जनवरी 2014 में शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। जिनमें एक लड़का जबकि दूसरी लड़की (13 साल की) है।
विज्ञापन
उसकी बेटी चंडीगढ़ के स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। उसका पति करियाने की दुकान करता है। 14 जनवरी 2014 रात 8 बजे उन्होंने बेटी को पिता की दुकान से घर का सामान लाने को भेजा। लेकिन जब वह दुकान से काफी देर तक सामान लेकर नहीं लौटी।
विज्ञापन
तो उन्होंने पति को फोन किया। जिस पर पति ने बताया कि उसे दुकान से गए काफी देर हो चुकी है। इस पर वह घबरा गई और बेटी तलाशने के लिए घर से बाहर निकली। वह गली में चिल्ला-चिल्ला कर अपनी बेटी का नाम लेने लगी।
इतने में ही घर के पास वाली गली में एक युवक छलांग लगा कर भागा। जिसे उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया।
इसी बीच दीवार के कोने मे बेटी रोती हुई बाहर निकली। जब उससे हमने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि जब वह सामान लेकर वापिस आ रही थी। इस दौरान शिव वर्मा ने उसका हाथ पकड़ लिया। साथ ही रेप की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही घटना को किसी को न बताने की धमकी दी है।