{"_id":"8c25b822c07a4b0346162930be9bb3cd","slug":"mirchpur-scandle-3-year-punishment-to-minor-guilty-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्चपुर कांड में नाबालिग दोषी को 3 साल कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिर्चपुर कांड में नाबालिग दोषी को 3 साल कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के बहुचर्चित हिसार के मिर्चपुर कांड में जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट के पीठासीन अधिकारी आशीष शर्मा ने सोमवार को एक नाबालिग दोषी को तीन साल की कैद और दस हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। अदालत ने उसे वीरवार को दोषी करार दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि 21 अप्रैल 2010 को मिर्चपुर कांड के बाद पुलिस ने 103 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से 98 आरोपी बालिग थे। इनका मुकदमा यहां सेशन कोर्ट से दिल्ली की रोहिणी की विशेष अदालत में ट्रांसफर किया गया था।
विज्ञापन
रोहिणी की स्पेशल कोर्ट की जज कामिनी लाऊ ने 15 आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन को उम्रकैद, पांच को पांच पांच साल तथा सात आरोपियों को दो-दो साल की कैद और सभी को 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। वहीं पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में छह साल से सुनवाई चल रही थी।
विज्ञापन
लंबे चले इस अभियोग में अभियोजन पक्ष की तरफ से 86 गवाहों को अदालत में पेश कर गवाही कराई गई। सुनवाई की पिछली तारीख पर इस मामले में अभियोजन और आरोपी पक्ष की लंबी बहस हुई थी, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए एक आरोपी को दोषी करार देते बाकि चार आरोपियों को बरी कर दिया था।
गौरतलब है कि 21 अप्रैल 2010 को नारनौंद थाने के अंतर्गत आने वाले मिर्चपुर गांव में ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में गांव की दलित बस्ती को घेरकर उसमें आग लगा दी थी। इस घटना में वाल्मीकि समुदाय के ताराचंद और उसकी अपाहिज पुत्री सुमन की जलने से मौत हो गई थी।