{"_id":"6a91cd928fc02341f005e8b5","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-palwal-news-c-24-1-pal1009-127519-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार रात ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी सचिन के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। सचिन पलवल से अपने घर राजस्थान जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। रात करीब सात बजे वह प्लेटफार्म नंबर पांच पर खड़ा था। इसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।