{"_id":"5783d6cf4f1c1b177a13dad8","slug":"minors-lien-court-hearing-doctor-the-statement-the-accused-zulfikar-khan-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिगों से कुकर्म का मामलाः सेक्स के लिए पूरी तरह फिट था जुल्फिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिगों से कुकर्म का मामलाः सेक्स के लिए पूरी तरह फिट था जुल्फिकार
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
जुल्फिकार, चंडीगढ़
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल जन्मदिन वाले दिन (11 जुलाई) को गिरफ्तार हुए जुल्फिकार खान के मामले में सोमवार को उसके जन्मदिन वाले दिन सुनवाई हुई।
सोमवार को मामले में सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने अदालत में दर्ज बयान में कहा कि जिस वक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया उस समय वह शारीरिक तौर पर सेक्स के लिए फिट पाया गया था। वहीं जुल्फिकार की पांच जमानत याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को टल गई। इन पर सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
सोमवार को जिला अदालत में जुल्फिकार की जांच करने वाले जीएमएसएच-16 के सरकारी डॉक्टर सत्यम त्यागी के बयान दर्ज हुए। उन्होंने बयान में कहा कि पिछले साल जुल्फिकार की गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद उन्होंने जुल्फिकार का मेडिकल एग्जामिनेशन किया था। इसमें उन्होंने जुल्फिकार को सेक्स के लिए फिट पाया था। शारीरिक तौर पर उसमें ऐसी कोई कमी नहीं थी।
वहीं जुल्फिकार की जमानत याचिका पर उनके एडवोकेट एएस सुखीजा ने कोर्ट के समक्ष अपील की कि गवाहों के बयान दर्ज कर जमानत अर्जी पर फैसला किया जाए। ताकि गवाहों को धमकाने जैसे आरोपों पर स्थिति साफ हो सके। बता दें कि अदालत द्वारा मामले में जुल्फिकार के खिलाफ पांच अलग-अलग केस चलाने के आदेश के बाद पुलिस ने पांचों मामले में पांच चालान पेश किए थे।
विज्ञापन
पांचों केस में जुल्फिकार के वकील ने बीती 3 जून को 5 जमानत अर्जियां कोर्ट में दायर की थी। इनमें कहा गया था कि जुल्फिकार ने नाबालिगों से कोई कुकर्म नहीं किया है। जमानत अर्जियों में दो मुकरे पीड़ितों के बयान को भी आधार बनाया गया था। वहीं कहा गया था कि पुलिस ने जुल्फिकार के भतीजे अख्तेदार खान उर्फ लाला समेत गीता व नीरज के खिलाफ भी झूठा केस दर्ज किया था।