फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor student raped by teacher in school, crime news

स्कूल की लाइब्रेरी में छात्रा से महीनों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर प्रिसिंपल ने की ये हरकत

Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Fri, 09 Feb 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
minor student raped by teacher in school, crime news
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
मामला पंजाब के लुधियाना की है। जहां हलवारा के गांव नत्थोवाल के सरकारी स्कूल में कार्यरत एक टीचर स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसे बहला फुसलाकर स्कूल की लाइब्रेरी में दुराचार किया। वह उसके साथ कई महीनों तक दुराचार करता रहा।
विज्ञापन


जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसने इसके बारे में स्कूल के प्रिंसिपल से बात की। प्रिंसिपल और अध्यापक ने मिलकर पूरा प्लान बनाया और प्लानिंग के तहत एक अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया। 
विज्ञापन


सारा मामला करीब एक साल बाद उस समय खुला जब दोनों के बीच हुई बातचीत की साढ़े तीन मिनट की ऑडियो लीक हो गई और वह ऑडियो एक रिटायर्ड अध्यापक के पास चली गई। अध्यापक ने तुरंत इसकी शिकायत डीजीपी पंजाब, एसएसपी लुधियाना देहात और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की। अधिकारियों ने जब इस बात की जांच की तो मामला सच साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भपात करवाकर परिजनों को किया सूचित

minor student raped by teacher in school, crime news
Ludhiana News
लगभग एक वर्ष पहले गांव नत्थोवाल के सरकारी स्कूल में तैनात हरजीत सिंह ने स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को बहला फुसला कर स्कूल की लाइब्रेरी में दुराचार किया। वह उसके साथ कई महीनों तक दुराचार करता रहा।

कुछ महीने बाद उसे पता चला कि छात्रा गर्भवती हो गई है। जिसके बाद वह परेशान हो गया और उसने इस बारे में स्कूल प्रिंसिपल भारत भूषण से इसका समाधान निकालने के लिए बात की। 

प्रिंसिपल ने आरोपी की मदद की और दोनों ने प्लानिंग बनाई। आरोपी हरजीत और प्रिंसिपल भारत भूषण पूरी प्लानिंग बनाई और एक अस्पताल मे सेटिंग करी कि छात्रा का गर्भपात कराना है। उसके बाद आरोपियों ने फोन पर बात की और प्लानिंग बनाई कि छात्रा को स्कूल में ही गिरकर बेहोश होने का बहाना करना होगा।

जिसके बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया जाएगा और उसका गर्भपात करवाकर कुछ घंटे बाद उसके परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी जाएगी। प्लानिंग के तहत छात्रा स्कूल में गिरी और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां गर्भपात के बाद उसके परिजनों को सूचना दी ई कि बच्ची की तबीयत खराब हो गई है और वह अस्पताल पहुंच जाएं।

साढ़े तीन मिनट की ऑडियो क्लिप ने खोला पूरा राज

minor student raped by teacher in school, crime news
आरोपी अध्यापक हरजीत की पत्नी भी है नर्स
एसएसपी लुधियाना देहात सुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपी अध्यापक हरजीत सिंह की पत्नी सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। छात्रा के गर्भपात में उसका हाथ है या नहीं इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

छात्रा का गर्भपात किसकी मदद से और कहां किया गया है, इसका पता लगना बाकी है। बता दें कि आरोपी अध्यापक हरजीत सिंह ने करीब चार महीने पहले नत्थोवाल के सरकारी स्कूल से अपनी ट्रांसफर किसी दूसरे स्कूल में करवा ली थी।

साढ़े तीन मिनट की ऑडियो क्लिप ने खोला पूरा राज
आरोपी अध्यापक हरजीत सिंह और भारत भूषण के बीत इस बात को लेकर हुई साढ़े तीन मिनट की ऑडियो क्लिप ने पूरा राज खोला। ऑडियो में दोनों एक दूसरे से छात्रा के गर्भपात कराने के बारे में बात कर रहे है। यह ऑडियो क्लिप इसी स्कूल से रिटायर्ड हो चुके अध्यापक भूपिंदर सिंह के हाथ लग गई।

दोनों ने जुर्म कबूला

minor student raped by teacher in school, crime news
रेप - फोटो : Demo Pic
भूपिंदर सिंह और प्रिंसिपल भारत भूषण के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। दोनों के एक दूसरे से केस भी चल रहे हैं, जिसमें आरोपी हरजीत सिंह गवाह है। भूपिंदर सिंह ने ऑडियो हाथ लगने के बाद पुलिस अधिकारियों और अन्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी।

जिसके बाद सारा मामला खुलकर सामने आया। बुधवार को शिक्षा विभाग की टीम इस बारे में जांच के लिए अस्पताल पहुंची तो आरोप सही पाए गए। कुछ बच्चों और अन्य लोगों को ऑडियो क्लिप सुनाकर आवाज की पहचान कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

दोनों ने जुर्म कबूला
एसएसपी लुधियाना देहात सुरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है। दोनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने गर्भपात किसकी मदद से और कौन से अस्पताल में करवाया है। 

पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल भारत भूषण और स्कूल के अध्यापक हरजीत सिंह के खिलाफ दुराचार, साजिश व चाइल्ड प्रिवेंशन एक्ट, एससीएसटी एक्ट, आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को वीरवार अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed