फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor son beaten by stepfather, dead

पढ़ाई न करने पर मासूम को मिली खौफनाक सजा

Wed, 01 Apr 2015 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 01 Apr 2015 08:05 PM IST
विज्ञापन
minor son beaten by stepfather, dead

हरियाणा के बहादुरगढ़ की मॉडल टाउन कॉलोनी में एक पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्चे की मौत 24 मार्च को हुई थी और सौतेले पिता ने उसे आनन-फानन दफना दिया था।

विज्ञापन


अब बच्चे की नानी ने सौतेले पिता पर बच्चे को पीटकर मारने का आरोप लगाया है। नानी की शिकायत पर पुलिस ने दफनाए गए शव को श्मशान भूमि से निकलवाया और रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी मधु शर्मा की शादी कई साल पहले रोहतक निवासी गौरव के साथ हुई थी। मधु एक लड़के व एक लड़की की मां है। किन्ही बातों को लेकर दंपति में अनबन हो गई। गौरव से अनबन के बाद मधु दिल्ली में अपने मायके आ गई। इसके बाद मॉडल टाउन में रहने वाले नितेश से फोन पर बातचीत का सिलसिला बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि उन्होंने एक मंदिर में शादी कर ली और बहादुरगढ़ में ही किराये के मकान में रहने लगे। मधु ने अपनी बेटी गंगा को अपनी मां बिमला के पास छोड़ दिया, जबकि छोटे बेटे देव (5) को साथ लेकर बहादुरगढ़ में रहने लगी।

बिमला ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि 24 मार्च को कथित सौतेले पिता नितेश ने पढ़ाई न करने पर देव की निर्ममता से पिटाई कर दी। इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। नितेश का कहना है कि उसे तेज बुखार हुआ तो उसने कोई दवा दे दी। लेकिन सुबह बच्चा मृत मिला। आरोप है कि मधु के परिवार वालों को बिना किसी सूचना दिए जल्दबाजी में उसे दफना दिया।

मिट्टी में दफनाए बच्चे का शव को निकाला

minor son beaten by stepfather, dead

एक सप्ताह पहले बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद मासूम बच्चे देव की नानी बिमला ने जब नितेश को फोन करके दोहते से बात करवाने के लिए कहा तो वह बहाने बनाने लगा। मधु भी कुछ साफ नहीं बता पाई। बाद में घटना का पता लगने पर मधु व बिमला ने पुलिस में आकर बच्चे का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा।

इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई। बच्चे की मौत के कारण जानने के लिए पुलिस श्मशान भूमि पहुंची। एक सप्ताह पहले मिट्टी में दफनाए गए शव को निकालने के लिए सारी जरूरी प्रक्रिया अपनाई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए नायब तहसीलदार हितेंद्र शर्मा व सरकारी चिकित्सकों की देखरेख में करीब एक फुट नीचे दबाए गए शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है।

किया पैमाना व लिए सैंपल
श्मशान भूमि से मासूम बच्चे का शव निकालने वक्त एफएसएल व चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही। एफएसएल ने कई चीजों को लेकर जानकारी जुटाई साथ में उस घर में जाकर भी जांच पड़ताल की जहां मासूम रहता था और उसकी पिटाई हुई थी। वहीं चिकित्सकों ने श्मशान भूमि से जहां बच्चा दबाया हुआ था वहां से मिट्टी के सैंपल लिए। शव की पैमाइश भी की। डा. संदीप व डा. ज्ञान प्रताप सिसोदिया ने बताया कि बच्चा डि-कंपोज हुआ था। मौत किन कारणों के चलते हुई है इसकी स्पष्ट जांच के लिए शव को रोहतक पीजीआई भेजा गया है।

कप्तान सिंह, डीएसपी बहादुरगढ़ ने बताया कि बच्चे की मौत पिटाई से हुई या फिर बीमारी के चलते इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले को लेकर नितेश व उसके परिवार के अन्य सदस्यों सहित मासूम बच्चे की मां से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed