{"_id":"68031d62634694efa0031177","slug":"minor-misdeed-in-chandigarh-case-filed-against-dentist-and-businessman-2025-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप: डेंटिस्ट-व्यापारी पर केस, डाॅक्टर ने भी की रंगदारी मांगने की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में नाबालिग से गैंगरेप: डेंटिस्ट-व्यापारी पर केस, डाॅक्टर ने भी की रंगदारी मांगने की शिकायत
Sat, 19 Apr 2025 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:20 AM IST
सार
नाबालिग का आरोप है कि डेंटिस्ट और कपड़ा व्यापारी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं डाॅक्टर का आरोप है कि उसे धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
सेक्टर 19 थाना पुलिस ने एक डेंटिस्ट और मुल्लांपुर के एक कपड़ा व्यापारी पर गैंगरेप का केस दर्ज किया है। वहीं दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में डेंटिस्ट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की जीरो एफआईआर दर्ज आगे की जांच के लिए मुल्लांपुर थाने को भेज दी है।
यह भी पढ़ें: स्कूली छात्रा से गाड़ी में दुष्कर्म: शिक्षक बना भक्षक... नाबालिग को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, फिर लूट ली आबरू
डेंटिस्ट ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उससे 36,500 कनाडाई डॉलर (करीब 22 लाख रुपये) ले चुके हैं। आरोपियों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई और मामले में एफआईआर दर्ज न करने के बहाने पैसे ऐंठ लिए। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: स्कूली छात्रा से गाड़ी में दुष्कर्म: शिक्षक बना भक्षक... नाबालिग को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, फिर लूट ली आबरू
विज्ञापन
डेंटिस्ट ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी उससे 36,500 कनाडाई डॉलर (करीब 22 लाख रुपये) ले चुके हैं। आरोपियों ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई और मामले में एफआईआर दर्ज न करने के बहाने पैसे ऐंठ लिए। अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
काॅल कर दी गई थी धमकी
सेक्टर 19 निवासी गुरचरण सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मोहाली के मुल्लांपुर में डेंटल क्लीनिक चलाते हैं। कुछ दिन पहले उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को वकील बताया और उन पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगाया। फोन करने वाले ने उनके खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी।बाद में एफआईआर दर्ज न करने के लिए उससे 5 लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत अपने फोन पर रिकॉर्ड कर ली और एसएसपी पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। इसे आगे की जांच के लिए सेक्टर 19 पुलिस स्टेशन भेज दिया गया। सेक्टर 19 पुलिस ने गुरचरण सिंह को पूछताछ में शामिल होने के लिए बुलाया। जिसके बाद उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई।