फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor girl suicide due to embarrass from teasing

छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने निगला जहर

Sat, 07 Nov 2015 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब) Updated Sat, 07 Nov 2015 09:06 PM IST
विज्ञापन
minor girl suicide due to embarrass from teasing

छेड़छाड़ से परेशान होकर 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की ने जहर निगल लिया। घटना पंजाब के संगरूर की है। गत 3 नवंबर को लड़की ने जहर निगला था। लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी युवक तथा उसके साथियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गांव भाईके पिशौर की रहने वाली चौदह वर्षीय पीड़िता 9वीं में पढ़ती थी।
विज्ञापन


पुलिस के पास दिए बयान में बताया कि वह दो नवंबर को स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी कि रास्ते में गुरदीप घोगड़ और उसके साथी जो पहले भी उसके साथ अकसर छेड़छाड़ करते थे ने उन्हें बहुत परेशान किया। छेड़छाड़ के दौरान युवकों ने उसे धमकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी परेशानी के कारण लड़की ने तीन नवंबर को सुबह पौने आठ बजे जहर निगल लिया। थाना लहरा के एसएचओ पुष्पिंदर सिंह ने बताया की पीड़ित लड़की ने होश में आने पर मजिस्ट्रेट सुनाम के सामने बयान दर्ज करवाए थे। पीड़िता अपने बयान में एक लड़के घोगड़ का नाम ले पाई जबकि अन्य के बारे में वह नहीं बता पाई।


इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नौजवान गुरदीप घोगड़ और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लड़की की हालत बिगड़ने पर उसे लुधियाना के डीएमसी में रेफर कर दिया गया था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है जो जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed