{"_id":"585bbd1a4f1c1b2e4ee39f86","slug":"minor-girl-sold-by-husband-at-panipat-of-haryana-horrible-story-of-jharkhand-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले 7 फेरे लिए और फिर 70 हजार में बेच दी, युवती ने ऐसे बचाई जिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले 7 फेरे लिए और फिर 70 हजार में बेच दी, युवती ने ऐसे बचाई जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
पानीपत में युवक ने नाबालिग पत्नी को बेचा
जीवन भर साथ निभाने का वादा करके 7 फेरे लिए और फिर 70 हजार रुपये में उसका सौदा कर दिया। किशोरी ने बड़ी मुश्किल से खुद को बचाया। मामला हरियाणा के पानीपत का है।
जिले के सीख गांव से बुधवार को जिला प्रशासन ने पुलिस की मदद से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को मुक्त करवाया। नाबालिग को लगभग छह महीने पहले उसका पति झारखंड से सोनीपत के मुरथल में 70 हजार रुपए में बेच गया था।
इसे सीक गांव के अनिल ने खरीदा था और गांव में बंधक बना रखा था। जब एक गैर सरकारी संगठन और प्रशासन व पुलिस की टीम उसे मुक्त कराने गांव पहुंची तो वहां ग्रामीणों ने उसका विरोध और हंगामा कर दिया। लोगों को शांत कराने में टीम को चार घंटे लगे।

किशोरी को बाल अनाथालय में रखा गया है
पानीपत में युवक ने नाबालिग पत्नी को बेचा
किशोरी को सौदापुर के बाल अनाथालय में रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के शावगंज की रहने वाली नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसकी 8 जून 2014 को महेश्वर नाम के युवक से शादी हुई थी।
छह महीने पहले महेश्वर उसे यह कहकर घर से ले आया था कि वे कहीं और रहेंगे। यहां घर में उसका बड़ा भाई उनके रहने से खुश नहीं है। इसके बाद सोनीपत के मुरथल में सीख गांव के अनिल को 70 हजार रुपए में बेचकर फरार हो गया।
अनिल अपने जीजा की सहायता से नाबालिग को गांव में ले आया और बंधक बना लिया। यहां रहते हुए नाबालिग ने किसी तरह फोन पर अपने भाई से बात की और पूरी बात बताई।

भाई ने उसे छुड़ाने में प्रशासन को सहयोग किया
पानीपत में युवक ने नाबालिग पत्नी को बेचा
पूरी बात पता चलने पर नाबालिग के भाई ने झारखंड में एफआईआर करा दी और एक सामाजिक संस्था से भी संपर्क किया। नाबालिग के भाई ने उसे सामाजिक संस्था का नंबर उपलब्ध कराया और उनसे किसी तरह बात कर पूरा मामला बताया।
इसके बाद बुधवार को सामाजिक संस्था पानीपत पहुंची, यहां जिला उपायुक्त की सहायता से एसडीएम विवेक चौधरी, तहसीलदार व पुलिस टीम को लेकर सीक गांव में नाबालिग को मुक्त कराने पहुंची।
गांव वालों ने पहले विरोध किया, लेकिन पुलिस व प्रशासन के दबाव में लड़की को छोड़ा। अब पुलिस लड़की का मेडिकल करवाकर आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल लड़की प्रशासन की सुरक्षा में है।