फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   minor girl kidnapped and gangrape by three people in hisar village

भाई की तलाश में निकली नाबालिग के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप

Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 10 Oct 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
minor girl kidnapped and gangrape by three people in hisar village
rape shimla
पेन लेने गए भाई को ढूंढने निकली थी कि रास्ते में तीन युवक नाबालिग को उठाकर ले गए और उसके साथ बारी-बारी दुराचार किया। घटना हरियाणा के हिसार की है।
विज्ञापन


हांसी के एक गांव में आठवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की ने अपने भाई को पैसे देकर पेन लाने दुकान भेजा था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो वह उसकी तलाश करने दुकान की ओर गई।

इसी दौरान तीन युवकों ने उसे अगवा कर लिया। इसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बेसुध हालत में गांव के बाहर फेंक दिया। परिजनों को पता चलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुराचार

minor girl kidnapped and gangrape by three people in hisar village
rape with minor
पुलिस ने छात्रा के बयान पर मामला दर्ज कर लिया और उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने एक आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

महिला पुलिस अधिकारी को दिए बयान में छात्रा ने बताया कि शुक्रवार को स्कूल से घर आने के बाद अपने छोटे भाई को पैसे देकर दुकान से पेन लाने के लिए भेजा। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसे चिंता हुई और वह उसे देखने दुकान की ओर चल पड़ी।

लड़की ने बताया कि इसी बीच दो युवक वहां मोटरसाइकिल पर आए और उसका मुंह हाथों से दबा दिया और मोटरसाइकिल पर खींचकर बिठा लिया। वे उसे खेतों में ले गए। वहां एक अन्य युवक भी आ गया। यहां एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

दुराचार के बाद गांव के कच्चे रास्ते पर फेंक गए

minor girl kidnapped and gangrape by three people in hisar village
girl raped and sold - फोटो : demo
छात्रा ने बताया कि इसके बाद मट्ठी नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद तीनों युवक उसे गांव के कच्चे रास्ते पर फेंककर चले गए। लड़की को बेसुध हालत में देखकर राहगीरों ने उसके परिजनों को फोन किया जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद परिजनों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इसके बाद लड़की का बयान लिया।

डीएसपी नरेंद्र कादयान ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल परीक्षण करवाकर तीनों आरोपियों संजय, मट्ठी व काला के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म व एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरापी फरार हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed