{"_id":"5a61fdbf4f1c1b6c268b543c","slug":"minor-giel-raped-in-ludhiana-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची से दो लड़कों ने किया दुराचार, दोनों गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची से दो लड़कों ने किया दुराचार, दोनों गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 20 Jan 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पंजाब के लुधियाना की है, जहां दो किशोरों ने अपने पड़ोस में किराए के कमरे में रहने वाली चार साल की बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची की मां बाजार से घर लौटी और दर्द से कराहती हुई बच्ची ने सारी बात मां को बताई। मां की शिकायत पर थाना सलेम टाबरी पुलिसदोनों नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश कर ऑर्ब्जवेशन होम भेज दिया है।
बच्ची की मां की शिकायत के मुताबिक उसका पति एक कबाड़ की दुकान में काम करता है। वह सलेम टाबरी इलाके में किराए के मकान में परिवार समेत है। उनके आसपास बेहड़े में कुछ ओर परिवार भी रहते है। बुधवार की दोपहर को वह बाजार किसी काम से गई थी। उसकी बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी उसकी चार साल की बच्ची को कमरे में ले गए और दुराचार करने के बाद फरार हो गए। जब वह घर वपिस आई तो उसकी बच्ची रो रही थी।
दर्द से चिल्ला की बच्ची ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। थाना सलेम टाबरी के एसएचओ इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को काबू कर अदालत में पेश करने के बाद ऑर्ब्जवेशन होम भेज दिया है। एक आरोपी की उम्र 13 और दूसरे की उम्र 12 वर्ष है। बच्ची की मेडिकल जांच करवा दी गई है।