{"_id":"7b4be1e1f35f69543582dd002fa8283b","slug":"minor-daughter-raped-by-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: बाप ने बनाया बेटी को हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्मनाक: बाप ने बनाया बेटी को हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 25 Jan 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते की पवित्रता को दरकिनार कर अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के गुरदासपुर/बटाला में थाना के एक गांव का है। पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसके साथ लगभग डेढ़ महीने तक दुराचार करता रहा। आखिरकार इसका पता जब पीड़िता की मां को चला तो उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी पुत्री की उम्र करीब 16 वर्ष है।
विज्ञापन
वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसका पति अपनी ही बेटी से दुराचार करता रहा। उसने पीड़िता को इसके बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि यह सिलसिला करीब डेढ़ महीने तक चलता रहा। थाना रंगड नंगल के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।