फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   minor boy rape three year girl

नाबालिग ने अगवा की 3 साल की बच्ची, रेप

Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला,मोहाली Updated Mon, 13 Apr 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
minor boy rape three year girl

घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को एक नाबालिग ने अगवा कर लिया और खेत में ले जाकर उससे रेप कर दिया। वारदात मोहाली के नया गांव में हुई। आरोपी नाबालिग (17) है और वह कबाड़िए का काम करता है। नया गांव थाने में आरोपी के खिलाफ दुराचार व पॉस्को एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


मामला दो अप्रैल का है। नया गांव की एक कॉलोनी में तीन साल की एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी उनके घर पहुंचा। वह बच्ची से पहले थोड़ी देर खेला। उसके बाद उसे घर के पास लगती झाड़ियों में ले गया। जहां पर उसने बच्ची से दुराचार कर दिया।
विज्ञापन

आपसी झगड़ा बता मामला रफा-दफा किया था

minor boy rape three year girl

जैसे ही लड़की की मां घर के बाहर निकली, तो उसने बच्ची को घर से गायब पाया। उसने जैसे ही उसे आवाज लगाई तो झाड़ियों से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, जबकि पड़ोसी वहां से भागने में कामयाब रहा। जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।

लड़की वालों ने आपस की लड़ाई झगड़ा बताकर मामला रफा-दफा करवा दिया, लेकिन इसी बीच उसी रात लड़की की तबीयत अचानक खराब हो गई।

घरवाले लड़की को सिविल अस्पताल खरड़ ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने जांच की तो उन्हें पता चला कि लड़की से रेप हुआ है। उन्होंने इस बारे में तुरंत नया गांव थाने की पुलिस को सूचित किया। इसके बाद इस संबंधी मामला दर्ज किया गया।

मुल्लांपुर में रेप का आरोपी काबू
नया गांव में चार अप्रैल को चालीस साल के एक व्यक्ति ने एक बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वीरवार को उक्त आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed