फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Minor Boy Fired Alive His Mother, Death

'अवैध संबंध थे मां के, इसलिए जिंदा जला दिया'

Sat, 05 Jul 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 05 Jul 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
Minor Boy Fired Alive His Mother, Death

मजीठा रोड इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बेटे ने अपनी ही मां के ऊपर पेट्रोल डाल कर उसे जला दिया। पेट्रोल डाल कर जलाने से पहले आरोपी ने अपनी मां की तेज धार हथियारों से उसे घायल कर दिया था।

विज्ञापन


16 साल के आरोपी किशोर ने अपनी मां का बेरहमी से इसलिए कत्ल कर दिया क्योंकि उसे शक था कि उसकी मां के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध थे। पुलिस ने आरोपी हीरा को गिरफ्तार कर लिया है। और उसने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन

अवैध संबंध ‌थे मां के, इसलिए किए का पछतावा ‌नहीं

Minor Boy Fired Alive His Mother, Death

किशोर ने पुलिस को अपनी गिरफ्तारी के बाद दिये बयानों में कहा कि उसे कोई भी पछतावा नहीं है कि उसने अपनी मां का कत्ल कर दिया है।

उसका कहना था कि अवैध संबंधों के कारण ही उसके पिता की भी मौत हुई थी। इसे लेकर वह काफी परेशान था, लेकिन मां को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था।

पिता की मौत का बदला लिया

Minor Boy Fired Alive His Mother, Death

शुक्रवार को किशोर अपने घर के दरवाजे का ऊपरी हिस्सा तोड़ कर घर में दाखिल हुआ। उसने अपनी मां के सिर पर तेजधार हथियार से तीन प्रहार किए।

जब घायल होकर उसकी मां जमीन पर गिर पड़ी तो उसने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क कर उसे जला दिया। किशोर ने बताया कि उसने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए ही अपनी मां की हत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed