फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Migrant worker commits suicide in Patiala of Punjab

लुधियाना में संदिग्ध हालत में महिला कांस्टेबल ने जहर निगला, पटियाला में प्रवासी मजदूर फंदे पर झूला

Tue, 26 May 2020 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला,लुधियाना/पटियाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला,लुधियाना/पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Migrant worker commits suicide in Patiala of Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पुलिस क्वार्टर में रहने वाली महिला कांस्टेबल कमलजीत कौर ने सोमवार की रात को संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। डीएमसी अस्पताल में मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम करा शव सौंप दिया है। एसएचओ इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि कमलजीत कौर के दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। इस पर वह पति से अलग पुलिस क्वार्टर में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से वह दिमागी रूप से परेशान थी और इलाज भी चल रहा था। सोमवार की रात को वह घर पर ही थी और कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। डीएमसी अस्पताल में मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


पटियाला: प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी
घन्नौर की अनाज मंडी में मंगलवार को एक प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। 19 साल का यह लड़का लॉकडाउन के कारण परेशान था। थाना घन्नौर के इंचार्ज एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि पिता राज बली ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका बेटा गोबिंद प्रसाद घन्नौर में निहाल चंद शिव कुमार आढ़ती की दुकान पर लोडिंग व अनलोडिंग का काम करता था। वह वहीं बने एक कमरे में रहता था। 

राजपुरा में काम कर रहे पिता राज बली को मंगलवार को घन्नौर से फोन आया कि उनके लड़के ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जब वह अपने भतीजे को साथ लेकर वहां पहुंचा तो देखा कि गले में तार डालकर लड़के ने फंदा लगा रखा था। पिता के बयान के मुताबिक गोबिंद प्रसाद कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। लॉकडाउन के बाद से ही वह परेशान था। इस कारण उसने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed