फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MHA designates Arshdeep Singh Gill as terrorist an associate of KTF

Punjab: मोगा का अर्शदीप कैसे बना आतंकी अर्श डल्ला? हत्या से बना अपराधी, अब रचता है पंजाब को दहलाने की साजिश

Tue, 10 Jan 2023 12:55 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 12:55 AM IST
सार

सीमावर्ती राज्य पंजाब में कई कथित हत्याओं में भी उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके अलावा वह पाकिस्तान से अवैध रूप से ड्रोन के माध्यम से आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 समेत अन्य हथियारों की तस्करी में संलिप्त है। पंजाब सरकार अर्श डल्ला के कनाडा से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर पहले से ही काम कर रही है। 

विज्ञापन
MHA designates Arshdeep Singh Gill as terrorist an associate of KTF
अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला। - फोटो : फाइल

विस्तार

कनाडा में रह रहा गैंगस्टर से आतंकी बना अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला पंजाब पुलिस के मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक है। वह क्लास-ए गैंगस्टर से आतंकवादी बना और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ ) का गुर्गा है। साल 2020 में वह अपने एक साथी सुखा की हत्या कर कनाडा भाग गया था। इसके बाद उसने अपने संपर्क पाकिस्तान समेत कई देशों में बनाए। वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को खालिस्तान टाइगर फोर्स के सहयोगी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला को आतंकवादी घोषित किया है। मोगा के गांव डल्ला का रहने वाला अर्शदीप आईएसआई के इशारे पर आतंकी मॉड्यूल को चलाता है। वर्तमान में वह कनाडा में बैठा। अर्शदीप कनाडा में बैठे हरदीप सिंह निज्जर का करीबी भी है। अर्शदीप पंजाब में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। मई 2022 में अर्शदीप के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की जांच में सामने आया है कि वह फिरौती, हत्या और अन्य आतंकी अपराधों में शामिल गैंगस्टरों का नेटवर्क चलाता था। वह मनीला, मलेशिया, कनाडा और पाकिस्तान में स्थित अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इन अपराधों को अंजाम देता रहा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, जबरन वसूली और आतंक फैलाने से संबंधित 35 केस पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमावर्ती राज्य पंजाब में कई कथित हत्याओं में भी उसकी संलिप्तता सामने आई। इसके अलावा वह पाकिस्तान से अवैध रूप से ड्रोन के माध्यम से आरडीएक्स, आईईडी, एके-47 समेत अन्य हथियारों की तस्करी में संलिप्त है। पंजाब सरकार अर्श डल्ला के कनाडा से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर पहले से ही काम कर रही है। 


पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का कहना है कि जल्दी ही वह भारत लाया जाएगा। कुछ दिन पहले उसके संपर्क के लोगों की तलाश में 23 जिलों में एक साथ छापेमारी की थी। सर्च अभियान के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से डाटा एकत्र किया गया। हथियारों के लाइसेंस की जांच की गई। साथ ही हथियारों के स्रोत का पता लगाया गया। विदेशी मूल के परिवार के सदस्यों के यात्रा विवरण को जुटाया गया। विदेश और वेस्टर्न यूनियन से बैंक लेनदेन और संपत्ति का विवरण भी एकत्र किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed