फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mercedes loot, Businessman's robbed mercedes, jumped to escape, the wife dragged, 200 meters

बिजनेसमैन की मर्सिडीज लूटी, चलती कार से पत्नी को 200 मीटर तक घसीटा

Fri, 02 Sep 2016 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 02 Sep 2016 01:38 PM IST
विज्ञापन
mercedes loot, Businessman's robbed mercedes, jumped to escape, the wife dragged, 200 meters
Chandigarh Mercedes loot - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-15 में भीड़भाड़ वाली जगह से वीरवार को दो बदमाश बिजनेसमैन की पत्नी से मर्सिडीज लूटकर फरार हो गए। वारदात उस समय हुई जब महिला का पति कार को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ सामान लेने गया था। चलती कार से कूदने की कोशिश में महिला 200 मीटर तक घिसटती हुई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


 सेक्टर-15 के मकान नंबर 2083 के रहनेवाले सुखदेव सिंह चढ्ढा ने बताया कि वीरवार रात करीब 8.30 बजे सेक्टर-15 में मर्सिडीज (गाड़ी नंबर सीएच 01 एआर 0267) से बेटी को ट्यूशन छोड़ने के लिए गए थे। बेटी को छोड़ने के बाद वे सेक्टर-15 में ही वेरका बूथ पर पनीर लेने के लिए रुके। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर तीन साल के बेटे को लेकर वे बूथ पर चले गए। इस दौरान उनकी पत्नी परमप्रीत कौर चढ्ढा गाड़ी में ही बैठी रहीं।
विज्ञापन


परमप्रीत ने पुलिस को बताया कि जब वह कार में बैठीं थी तो उसी दौरान दो युवक आए और कार साइड करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि उनको कार चलानी नहीं आती, उनके पति आ रहे हैं वे कार को हटा लेंगे। इस दौरान एक बदमाश ने आधी खुली खिड़की से हाथ डाला और मर्सिडीज का दरवाजा खोल कर अंदर बैठ गया। दूसरी तरफ से दूसरा बदमाश गाड़ी के पिछली सीट पर बैठ गया व परमप्रीत का गला पकड़ लिया और गाड़ी चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चलती कार से कूदने की कोशिश में 200 मीटर तक घिसटती गई महिला

mercedes loot, Businessman's robbed mercedes, jumped to escape, the wife dragged, 200 meters
Chandigarh Mercedes loot - फोटो : अमर उजाला
महिला ने शोर मचा दिया और कार से कूदने की कोशिश की। इस कोशिश में महिला करीब 200 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इससे महिला के सिर, हाथ, पैर व पीठ में काफी चोटें आई हैं। महिला को गिरते देख लोग भी मौके पर इकट्ठे हो गए। शोर सुनकर उनके पति भी पहुंचे तो देखा उनकी पत्नी घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी है। इसके बाद घायल पत्नी को पास में एक प्राइवेट क्लीनिक में ले गए और उसके बाद सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल में इलाज करवाया।

इस दौरान गाड़ी में महिला का मोबाइल फोन भी रह गया था। जिसको लुटेरों ने सेक्टर-24 में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल को रिकवर कर लिया है। मर्सिडीज लूट की सूचना पाकर मौके पर एसपी नवदीप बराड़, डीसएपी सेंट्रल व एरिया एसएचओ पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। कार लूट के बाद शहर में पुलिस ने  चेकिंग अभियान भी शुरू किया, लेकिन देर रात तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा था। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाल रही है। पीड़ित सुखदेव सिंह की पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में मोटर पार्ट्स की फैक्टरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed