फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   members of inter-state robbery gang Arrested in rohtak

हाईवे पर लूटते थे शराब, पुलिस ने धर दबोचा अंतर्राज्यीय गिरोह, कई वारदातों का हुआ खुलासा

Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Updated Thu, 29 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
members of inter-state robbery gang Arrested in rohtak
सांकेतिक तस्वीर

रोहतक में सीआईए-1 और पुलिस को लूटने का प्रयास करने वाले अंतर्राज्यीय लूट गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरोह के सदस्य हरियाणा ही नहीं दिल्ली, वेस्ट यूपी और राजस्थान के हाईवे पर अब तक 20 से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके हैं। दो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया जबकि दो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मंगलवार की देर रात ब्राह्मणवास गांव के पास चार बदमाशों ने पुलिस और सीआईए-1 पर पिस्तौल और रायफल तान दी थी और लूट का प्रयास किया था। हालांकि बाद में पुलिस ने नूंह जिले के आबिद, राशिद, तौफीक, शौकीन को गिरफ्तार कर लिया था। सीआईए-1 के प्रभारी नवीन कुमार जाखड़ , एएसआई पंकज कुमार, सुशील कुमार ने बताया कि गिरोह का सरगना आबिद है। गिरोह ने वर्ष 2016 में सांपला क्षेत्र से शराब से भरा ट्रक लूटा था।
विज्ञापन


इसके अलावा गिरोह सोनीपत, पलवल, गुरुग्राम, गुरुग्राम, रेवाड़ी, राजस्थान, दिल्ली और वेस्ट यूपी के बागपत से होकर निकल रहे ईस्टर्न पेरिफेरल, बागपत में दिल्ली सहारनपुर हाईवे, रोहतक में सोनीपत-रोहतक हाईवे पर 20 से अधिक शराब से भरे वाहनों को लूटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। कोर्ट के आदेश पर पकड़े गए गिरोह के सदस्य आबिद और राशिद को एक दिन के रिमांड पर लिया गया जबकि तौफीक और शौकीन को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में गिरोह के सदस्यों ने बताया कि हाईवे के होटलों पर बैठकर वे शराब से भरे वाहनों की रेकी करते हैं। इसके बाद लग्जरी गाड़ियों से शराब से भरी गाड़ियों का पीछा किया जाता है। ताकि शक न हो सके। यहीं नहीं लूटने से पूर्व गिरोह की तीन गाड़ियां हाईवे पर चलती हैं। सुनसान इलाकों और पुलिस की लोकेशन एक दूसरे को मोबाइल पर दी जाती है। जैसे ही हाईवे पर सुनसान स्थान पर मौका लगता तो तुरंत चालक ओर हेल्पर को बंधक बनाकर ट्रक को लूट लिया जाता है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह का सरगना एक ही संप्रदाय के लोगों को गिरोह में शामिल करता है।


गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि लूटी गई शराब को यूपी के बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर में बेचते हैं। पुलिस ने शराब की खरीदारी करने वालों का ब्योरा भी जुटाना शुरू कर दिया है।

गिरोह अन्य राज्यों में भी शराब से भरे वाहनों को लूटता है। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed