{"_id":"3c589c1cefd7a3314ed7fc51cbd92f0d","slug":"mehram-murder-case-update-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहरम हत्याकांड की अदालत में सुनवाई, अगली पेशी 8 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहरम हत्याकांड की अदालत में सुनवाई, अगली पेशी 8 को
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम मेहरम के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में आज यानि सोमवार को जिला अदालत में पेशी हुई। इस मौके पर मेहरम और आरोपी तेजिंद्र सिंह उर्फ गंजू का परिवार मौजूद था। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 08 फरवरी के लिए स्थगित कर दी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि आरोपी तेजिंद्र सिंह उर्फ गंजू को पुलिस ने 18 नवम्बर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद पुलिस ने अदालत से उसका 5 दिन का रिमांड लिया था।
अदालत ने गंजू को रोपड़ जेल भेज दिया है। बता दें कि 6 वर्षीय मेहरम मोहाली के फेज-9 का रहने वाला था। 28 अक्तूबर को अपने घर के सामने पार्क में खेलते समय उसका अपहरण कर लिया गया था।
विज्ञापन
मेहरम की मां हरिंद्र कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। 7 नवम्बर को पुलिस को सैक्टर-69 के डंपिंग ग्राऊंड में एक बच्चे का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला।
विज्ञापन
जांच के बाद जब यह शव मेहरम का पाया गया तो पुलिस ने उसके कातिल तक पहुंचने के लिए कार्रवाई तेज कर दी। इसी बीच, जब मेहरम की मां हरिंद्र कौर और नानी जसविंद्र कौर ने पुलिस को बताया कि दीपावली से दो दिन पहले उनका पड़ोसी तेजिंद्र सिंह उर्फ गंजू मेहरम को अपने स्कूटर पर चॉकलेट दिलवाने ले गया था। उस दिन कुछ ही देर बाद गंजू ने मेहरम को घर छोड़ दिया। इस आधार पर पुलिस ने पड़ताल जारी रखी।
इसके बाद मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए पुलिस तेजिंद्र सिंह उर्फ गंजू तक पहुंच गई और उसे उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। गंजू ने पुलिस के समक्ष माना था कि उसने 28 अक्तूबर को अपहरण वाले दिन ही 1 घंटे बाद कपड़े से गला घोंटकर मेहरम की हत्या कर दी थी। उसने मेहरम के शव को सैक्टर-69 के डंपिंग ग्राऊंड में दबा दिया था।