फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical Officer of Central jail of Ropar Arrested

रोपड़ सेंट्रल जेल का मेडिकल आफिसर गिरफ्तार

Thu, 24 Jul 2014 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Jul 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
Medical Officer of Central jail of Ropar Arrested

रोपड़ सेंट्रल जेल के मेडिकल आफिसर डॉ राजीव जस्सी को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वीरवार शाम सेक्टर-40 में चार हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू कर लिया।

विज्ञापन


डॉ. बस्सी रोपड़ जेल में एक विचाराधीन कैदी को अनफिट बताकर पीजीआई में रेफर करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। सीबीआई ने विचाराधीन कैदी की मां सेक्टर-38 निवासी डोली की शिकायत पर डॉ. जस्सी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


सेक्टर-38 निवासी डोली ने वीरवार को शिकायत दी थी कि करीब तीन महीने पहले बेटा सन्नी मारपीट के मामले में रोपड़ सेंट्रल जेल में बंद हो गया था। सन्नी का हाथ जला होने के कारण परिजन इलाज के लिए पीजीआई में ट्रांसफर करवाना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैदी की मां ने डॉक्टर से संपर्क कर बेटे को पीजीआई में ट्रांसफर करने के लिए कहा तो डॉ राजीव जस्सी आनाकानी की। डॉ राजीव ने कहा कि पीजीआई ट्रांसफर करने के लिए कैदी को अनफिट करना पड़ेगा, जिसके लिए चार हजार रुपये देने होंगे।


महिला ने डाक्टर को रिश्वत की रकम लेने के लिए सेक्टर-40 की मार्केट में बुलाया। सीबीआई ने मार्केट में ट्रैप लगाया। महिला ने डॉ राजीव जस्सी को जैसे ही चार हजार रुपये दिए उसी समय सीबीआई ने उसे रंगे हाथ काबू कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed