{"_id":"638c429b82538a1fce67b38a","slug":"mba-student-arrested-in-charas-smuggling-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए का छात्र चरस तस्करी में गिरफ्तार: पीयू समेत ट्राइसिटी के निजी विश्वविद्यालयों में करता था सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एमबीए का छात्र चरस तस्करी में गिरफ्तार: पीयू समेत ट्राइसिटी के निजी विश्वविद्यालयों में करता था सप्लाई
Sun, 04 Dec 2022 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:18 PM IST
सार
पुलिस ने लांडरा के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले तनुज गर्ग को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब यूनिवर्सिटी समेत चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के निजी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के छात्रों को चरस सप्लाई करने वाले एमबीए के एक छात्र को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-51ए निवासी तनुज गर्ग (23) के पास से पुलिस ने 110 ग्राम चरस बरामद कर सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज किया है। पुलिस ने लांडरा के एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाले तनुज गर्ग को शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर-49 थाना एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित ग्रीन बेल्ट पार्क के टी-प्वांइट के पास एक युवक को शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में संदेह होने पर तलाशी में उससे 110 ग्राम चरस बरामद हुई। उसने बताया कि वह चरस को हिमाचल से लाकर पीयू व ट्राइसिटी के कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करता था। एक साल से वह नशा सप्लाई कर रहा था। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी छात्र किन-किन लोगों से खरीदकर आगे कहां-कहां छात्रों को सप्लाई करता था।
विज्ञापन