फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   matrimonial site: after 15 days 'honeymoon' NRI ran foreign

फर्जी शादी कर NRI ने 15 दिन मनाई 'सुहागरात'

Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Tue, 13 Jan 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
matrimonial site: after 15 days 'honeymoon' NRI ran foreign

शादी के लिए रिश्ता खोजने के लिए मेट्रीमोनियल साइट पर जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं, ये खबर आपको चौंका सकती है। दिल्ली निवासी महिला की मेट्रीमोनियल साइट पर मुलाकात लंदन में रहने वाले एनआरआई बलजीत सिंह से हुई।

विज्ञापन


बलजीत मूलरूप से कपूरथला का रहने वाला है। बलजीत ने उस महिला को लंदन में सेटल करने का झांसा देकर कपूरथला बुला दिया और उससे फर्जी शादी कर ली। 15 दिन तक महिला का शारीरिक शोषण करने के बाद बलजीत वापस लंदन भाग गया। अब महिला ने पुलिस के पास शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी महिला ने एसएसपी कपूरथला धनप्रीत कौर को दी शिकायत में बताया कि मेटरीमोनियल साइट के मार्फत उसका संपर्क कपूरथला के बलजीत सिंह बरगोटा पुत्र मोहन सिंह बरगोटा निवासी मकान नं.7 मोती बाग कपूरथला से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। बलजीत सिंह ने उसे बताया कि वह लंदन का स्थायी नागरिक है और उसे अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। जून 2013 को बलजीत सिंह ने उसे शादी करने का झांसा देते हुए मना लिया।

आरोपी के कहने पर दिल्ली से आ गई कपूरथला

matrimonial site: after 15 days 'honeymoon' NRI ran foreign

इससे पहले 12 मार्च 2014 को लंदन से कपूरथला आ गया। उसने उसे भी दिल्ली से बुला लिया। फोन पर बातचीत होने के चलते वह दिल्ली से अकेली कपूरथला आ गई। बलजीत सिंह उसे अपने घर मोती बाग ले गया। यहां पर उसका छोटा भाई दलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह, बहन सुखविंदर कौर उर्फ बिंदर पत्नी जागीर सिंह, उसके ननदोई जागीर सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी गांव कांजली, मनजीत कौर पत्नी चरण सिंह निवासी मुद्दोवाल उससे कहने लगे कि वह उसके बलजीत सिंह से शादी कर लें।

वह उसे छह-सात माह में लंदन ले जाएगा। तुम राज करोगी। अगले दिन वह दिल्ली वापस चली गई। इस पर 23 मार्च 2014 को दिल्ली के ईशान पैलेल राजोरी गार्डन में उसकी शादी हुई। पहले से ही योजना के तहत उक्त लोगों ने शादी की फोटो नहीं करने दी।

फिर भी उसकी भाभी रेणु ने मोबाइल से शादी की फोटो खींच ली। इसके बाद बलजीत सिंह फेरे लेने से मना करने लगा। इस पर उसका विवाह सिंपल चुन्नी चढ़ाकर हुआ। वह मोती बाग आ गई। 15 दिन तक बलजीत सिंह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर 7 अप्रैल 2014 को लंदन लौट गया।

एक माह तक उसका पति बलजीत सिंह उससे ठीक बात करता रहा। उसके बाद कहने लगा कि उसने शादी नहीं की है, इसलिए घर छोड़कर चली जा।

उसके रिश्तेदार भी उसे घर से निकालने लगे और जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस पर एसएसपी ने डीएसपी सब डिवीजन को जांच का जिम्मा सौंपा। जहां बलजीत सिंह पर लगे आरोप सही पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed