{"_id":"044bce2e8cadfa67bde887f6c9420377","slug":"married-woman-rape-case-four-accused-twenty-year-prison-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से रेप केस में 4 को 20-20 साल की कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से रेप केस में 4 को 20-20 साल की कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता से रेप मामले में कोर्ट ने मंगलवार को चारों दोषियों को 20-20 साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने कैद के साथ सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। ये जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एके शर्मा की कोर्ट ने कालका माजरा महताब निवासी राजेश कुमार, पिंजौर घाटी वाला निवासी गौतम तथा सैणी मोहल्ला निवासी पिंजौर वासी भोलू कुमार और पंकज को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।
विज्ञापन
मामला करीब नौ माह पुराना है। दो फरवरी 2015 को एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि उपरोक्त चारों आरोपियों ने उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शिकायत पर चारों को नामजद किया था। नौ माह बाद मामले की सुनवाई के दौरान चारों आरोपियों को कोर्ट ने दोषी पाया और 20-20 साल की कैद की सजा हुई। इसके अलावा सभी दोषियों पर 30-30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।