फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married woman jumps into canal, 16-year-old man suicides in punjab

पंजाबः विवाहिता ने नहर में लगाई छलांग, 16 वर्षीय युवक ने भी की आत्महत्या

Mon, 08 Oct 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Updated Mon, 08 Oct 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
married woman jumps into canal, 16-year-old man suicides in punjab
demo pic

एक शादीशुदा महिला से तंग आकर एक 16 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना पंजाब के बरनाला की है। यहां के अकालगढ़ बस्ती के रहने वाले एक 16 वर्षीय अनमेरिड लड़के ने एक शादीशुदा महिला से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। मृतक के पिता शिंगारा सिंह निवासी बरनाला ने बताया कि उसके नाबालिग बेटे बॉबी सिंह को उनके घर के पास ही रह रही एक 27 वर्षीय आरकेस्ट्रा में काम करने वाली महिला ने अपने चंगुल में फंसा रखा था। जबकि यह महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसकी 9 वर्ष की बेटी भी है। 

विज्ञापन


यह महिला उसके बेटे को अक्सर फोन करती रहती थी और अब उसे ब्लैकमेल करने लगी थी। जिसके चलते 03 अक्टूबर को कचहरी में फैसला हुआ था, जिसमें तय हुआ कि वह एक दूसरे से कोई संबंध नहीं रखेंगे। लेकिन 7 अक्टूबर को सुबह आरकेस्ट्रा में काम करने वाली महिला फिर से तीन चार बार फोन कर उसने मृतक को मानसिक तौर पर परेशान किया। 
विज्ञापन


इस कारण उसका बेटा गुरप्रीत सिंह परेशान हो गया और भयभीत हो गया। जिसके चलते उसने रविवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। जब पारिवारिक सदस्यों को घटना का पता चला तो उन्होंने पहले सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल में उपस्थित डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना सिटी-2 के प्रभारी मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर महिला पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता ने नहर में छलांग लगाकर दी जान

married woman jumps into canal, 16-year-old man suicides in punjab
सांकेतिक तस्वीर

वहीं पटियाला में ससुरालवालों की ओर से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक विवाहिता ने भाखड़ा नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूनम पत्नी हरिंदर सिंह निवासी बैंस फार्म आदर्श कालोनी ने थाना सिविल लाइन पुलिस के पास बयान दिया कि उसकी बेटी अंजना (24) की दोस्ती सलीम खान निवासी गांव लचकानी से हो गई। दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद सलीम और उसके परिवार वालों ने अंजना को दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। 

इससे परेशान होकर अंजना ने सात अक्तूबर को भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी। सोमवार को उसकी लाश खन्नौरी के पास नहर में मिली। पुलिस ने आरोपी सलीम खान, उसके भाई सोनी मलिक, मां जसवीर कौर और पिता केसर सिंह के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed