{"_id":"bec81095b5de1aa5c7e06f06f1f59c6f","slug":"married-woman-imposed-noose-husband-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने लगाया फंदा, पति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 09 May 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर -68 में बुधवार रात सुखविंदर कौर नाम की एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल भेजा। वहीं, मृतका के भाई की शिकायत पर मृतका के पति कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कुलविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
मृतका के भाई हरजीत सिंह ने बताया कि बहन को अक्सर उसका पति मानसिक रूप से परेशान करता था। साथ ही मारपीट भी करता रहता था। जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गई थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद भी कुलविंदर उसे परेशान करता था। हरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे उसे कुलविंदर का फोन आया। उसने बताया कि उसकी बहन सुखविंदर ने आत्महत्या कर ली है।
इस पर वह तुरंत सेक्टर -68 पहुंचे। साथ ही घटना बारे पुलिस को सूचित किया। सुखविंदर का 13 वर्ष का एक बेटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था।
पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना फेज- 8 के एसएचओ गुरदीप सिंह सैणी ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर पति कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।