फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married woman commit suicide

विवाहिता ने फिनायल पीकर सुसाइड किया

Sun, 30 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 30 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
married woman commit suicide

सेक्टर-31 में एक महिला ने शनिवार की रात फिनायल पीकर जान दे दी। पीड़ित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बेटी के मौत का जिम्मेवार ठहराया है। पीड़ित परिजनों ने शव को  सेक्टर-31 में घर के बाहर रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


मृतका की पहचान सेक्टर-31 निवासी अनु (30) के रूप में हुई। उसके पिता शिवकुमार ने बताया कि वह स्टेट बैंक आफ पटियाला में स्वीपर का काम करते हैं और परिवार के साथ सेक्टर-52 में रहते है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौ साल पहले उनकी बड़ी बेटी अनु की शादी सेक्टर-31 निवासी भुपेंदर के साथ हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले किसी न किसी सामान की डिमांड करने लगे। उनकी मांग धीरे-धीरे बढ़ती गई और डिमांड पूरी न होने पर अनु को परेशान करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार ने बताया कि शनिवार शाम छह बजे भुपेंदर ने उनको घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि अनु का पैर फिसल गया है। उसको बेहोशी की हालत में जीएमसीएच-32 लेकर जा रहे है। लेकिन, जब तक वह हास्पिटल पहुंचेे, अनु की मौत हो चुकी थी।


शिवकुमार का आरोप है कि बेटी के ससुरालियों ने उनको गुमराह किया। पहले बताया कि अनु का पैर फिसल गया और बाद में बताया कि उसने फिनायल पी लिया। इसके अलावा घटना की देरी से सूचना दी। घटना शनिवार करीब एक बजे की थी, लेकिन सूचना छह बजे दी गई। इस दौरान पीड़ित परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।

भुपेंदर ने पत्नी के परिजनों द्वारा लगाए आरोपों को गलत बताया है। उसने कहा कि वह कभी भी अनु को दहेज के लिए परेशान नही करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed