फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   married man genitals cut eunuchs

किन्नरों ने शादीशुदा युवक का गुप्तांग काटा

Sat, 19 Jul 2014 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sat, 19 Jul 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
married man genitals cut eunuchs

हरियाणा के पानीपत शहर की एक कालोनी निवासी एक शादीशुदा युवक का गुप्तांग काटने का मामला सामने आया है। युवक ने गोहाना में रहने वाले कुछ किन्नरों पर गुप्तांग काटने के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


युवक की मां ने किन्नरों पर 80 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है और कालोनी समेत शहरभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। डाक्टरों ने युवक को मेडिकल कराने के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना शहर के अंतर्गत आने वाली एक कालोनी निवासी सन्नी उर्फ संदीप को गुप्तांग कटा होने की स्थिति में गंभीरावस्था के चलते शनिवार को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डाक्टरों के कहने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का मेडिकल करने की मांग की। डाक्टरों ने युवक को मेडिकल के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल से कर रहा था काम

married man genitals cut eunuchs

युवक सन्नी उर्फ संदीप ने आरोप लगाया कि वह गोहाना के किन्नरों के साथ करीब डेढ़ साल से काम कर रहा है और वह 14 जुलाई को गोहाना से पानीपत अपने घर पर आ गया। आरोप है कि 15 जुलाई की शाम को गोहाना से कुछ किन्नर पानीपत आ गए और शाम को आठ बजे एक घंटे कहीं पर बाहर चलने की कहकर ले गए।

उसने आरोप लगाया कि बस स्टैंड के पास उसको कोल्ड ड्रिंक पिला। जिसके पीते वह होश खो गया। उसके बाद उसको कोई सुध नहीं है। उसने आरोप लगाया कि वे सब बीती रात को उसको बेहोशी की हालात में कालोनी की मुख्य गली में छोड़ गए। परिवार व पास पड़ोस के लोगों का आरोप है कि वे सब सन्नी के शराब के नशे में होने की कह रहे थे।

सन्नी ने बताया कि वह शनिवार को सुबह उठा तो उसको गुप्तांग कटा होने का आभास हुआ। जिसके बाद उसने परिवार के लोगों को अवगत कराया। उसकी बातें सुनकर परिवार व कालोनी में हंगामा मच गया और लोग उसको लेकर सिविल अस्पताल में पहुंचे।

तीन साल पहले हुई थी शादी

married man genitals cut eunuchs

सन्नी उर्फ संदीप की तीन साल पहले ही शादी हुई थी और उसको इसी माह की नौ जुलाई को लड़का हुआ था। परिवार के सभी लोग लड़का होने की खुशी मना रहे थे, लेकिन सन्नी के साथ हुए हादसे ने सब खुशियों को गम में बदल दिया। बताया जा रहा है कि सन्नी परिवार का गुजारा करने के लिए किन्नरों के साथ काम करने लगा था।

किन्नरों पर लगाया 80 लाख हड़पने का आरोप
सन्नी व उसकी मां ने गोहाना के उक्त किन्नरों पर 80 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। उसकी मां ने बताया कि उन्होंने सन्नी को बुरी तरह से जाल में फांस रखा था और ब्याज पर पैसे लेते रहे। उसने उनको 80 लाख रुपये दिए। उक्त किन्नरों ने 80 लाख का प्रनोट भी दे रखा है। उसने इसके लिए अपनी गांव में तीन एकड़ जमीन के साथ एक प्लाट को भी बेचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed