फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Marriage Girl and sub Inspector shot dead in rohtak

ऑनरकिलिंग: प्रेम विवाह करने वाली लड़की की हत्या, बचाने आए एसआई को भी मारी गोली

Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 09 Aug 2018 09:37 AM IST
 Marriage Girl and sub Inspector shot dead in rohtak
एसआई को अस्पताल ले जाते लोग
इंटरकॉस्ट लव मैरिज करने वाली लड़की और उसे बचाने आए एसआई की गोली मारकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला हरियाणा के रोहतक का है। यहां लघु सचिवालय के गेट नंबर दो के बाहर दिल्ली रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2.30 बजे करनाल के नारी निकेतन से जुवेनाइल कोर्ट में गवाही देने आई लड़की को तीन गोलियां मार कर हत्या कर दी। बाइक सवार दो हमलावरों ने लड़की को बचाने आए सब इंस्पेक्टर को भी दो गोलियां मार दीं। दोनों घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। 

लड़की के साथ मौजूद उसके पति के भाई और मां पर भी फायर किया, लेकिन महिला हेड कांस्टेबल ने उन्हें सड़क पर गिराकर बचा लिया। लड़की ने एक साल पहले रोहतक के युवक से अंतरजातीय लव मैरिज की थी। उस समय लड़की नाबालिग थी इसलिए उसे नारी निकेतन भेज दिया गया था। इसी मामले में आज उसकी पेशी थी। जिस जगह पर दिनदहाड़े वारदात हुई वहां लघु सचिवालय के अलावा महिला थाना और लड़कियों का आईसी कॉलेज भी है। इसके बावजूद हमलावर दो लोगों को गोलियां मारकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। एसपी का कहना है कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

नारी निकेतन में रह रही थी लड़की

 Marriage Girl and sub Inspector shot dead in rohtak
मृतक लड़की
सिंहपुरा कलां गांव निवासी रिंकू उर्फ  दिनेश ने बताया कि उसके भाई सोमी ने एक साल पहले रोहतक की ममता से लव मैरिज की थी। लड़की के परिजन उसकी शादी से खुश नहीं थे। तब लड़की की उम्र 18 साल से कम होने के कारण कोर्ट ने उसे करनाल के नारी निकेतन भेज दिया था। जबकि लड़के और रिटायर्ड फौजी पिता को जेल भेजा था। बुधवार को इसी मामले में लड़की की रोहतक के जुवेनाइल कोर्ट में गवाही थी। सुबह के समय ही लड़की को गवाही के लिए करनाल के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुशीला रोहतक लेकर आए थे।

 इसी बीच लड़के की मां प्रमिला और भाई रिंकू भी लघु सचिवालय पहुंच गए थे। दोपहर बाद करीब 2:30 बजे कोर्ट में बयान देने के बाद पुलिस के साथ लड़के की मां-भाई और लड़की लघु सचिवालय के गेट नंबर दो से बाहर निकल रहे थे। सड़क पार करते ही एसपी कार्यालय से 285 और महिला थाने से 170 कदम की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने ममता और एसआई नरेंद्र को गोलियां मार दी। हमलावरों ने लड़के के भाई रिंकू और मां प्रमिला पर भी फायर किया, लेकिन उनकी सुरक्षा में चल रही हेड कांस्टेबल सुशीला ने मां-बेटे को नीचे गिरा दिया, जिससे वह बच गए।

 इसके बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। जिस लड़के से लड़की ने शादी की है उसके भाई रिंकू ने बताया कि उसका भाई जेल में है। भाई के ससुराल वालों की शिकायत पर उसे करीब सात माह पहले सजा हुई थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी भाभी के भाई ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है। सीसीटीवी में हत्या आरोपी कैद हो गए हैं, उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed