{"_id":"58fc8c1f4f1c1b4a258b4572","slug":"marriage-fraud-with-girl-by-changing-religion-at-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद सामने आया युवक का वो घिनौना चेहरा, युवती के होश उड़ गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के बाद सामने आया युवक का वो घिनौना चेहरा, युवती के होश उड़ गए
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sun, 23 Apr 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी करने के बाद युवती को युवक का वो घिनौना सच पता चला कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर युवक को अंजाम भुगतना पड़ा। मामला हरियाणा के हिसार का है। यहां लव जेहाद का मामला सामने आया। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। महिला के मुताबिक, युवक ने धर्म छिपाकर उससे विवाह किया। जब उसे इसका पता चला तो उसने इसकी जानकारी जिला संरक्षण अधिकारी को दी, लेकिन आरोप है कि महिला अधिकारी ने उसकी मदद करने के बजाय युवक से उसका निकाह करवा दिया।
अब निकाह के 13 साल बाद उसके शौहर की एक और पोल खुली कि वह तो पहले से ही शादीशुदा था। युवक राजस्थान के भादरा का रहने वाला है। वहां उसका पूरा परिवार रहता है। उसकी बीवी और चार बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। दोनों के उन्होंने हिंदू नाम रखे थे। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए उसे धोखा देने वाले पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मामले का पता चला तो विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, बजरंग दल प्रमुख कपिल वत्स सहित अन्य संगठन सदस्य पीड़ित महिला से मिले। उसका दुखड़ा सुनने के बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उसे शहर थाना में लेकर गए। जहां एसएचओ ललित को मामले से अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले की जांच करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।