फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   marriage fraud with girl by changing religion at hisar

शादी के बाद सामने आया युवक का वो घिनौना चेहरा, युवती के होश उड़ गए

Sun, 23 Apr 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 23 Apr 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
marriage fraud with girl by changing religion at hisar
निकाह
शादी करने के बाद युवती को युवक का वो घिनौना सच पता चला कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर युवक को अंजाम भुगतना पड़ा। मामला हरियाणा के हिसार का है। यहां लव जेहाद का मामला सामने आया। महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दी। महिला के मुताबिक, युवक ने धर्म छिपाकर उससे विवाह किया। जब उसे इसका पता चला तो उसने इसकी जानकारी जिला संरक्षण अधिकारी को दी, लेकिन आरोप है कि महिला अधिकारी ने उसकी मदद करने के बजाय युवक से उसका निकाह करवा दिया।
विज्ञापन


अब निकाह के 13 साल बाद उसके शौहर की एक और पोल खुली कि वह तो पहले से ही शादीशुदा था। युवक राजस्थान के भादरा का रहने वाला है। वहां उसका पूरा परिवार रहता है। उसकी बीवी और चार बच्चे भी हैं। महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। दोनों के उन्होंने हिंदू नाम रखे थे। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए उसे धोखा देने वाले पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


मामले का पता चला तो विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रविंद्र गोयल, बजरंग दल प्रमुख कपिल वत्स सहित अन्य संगठन सदस्य पीड़ित महिला से मिले। उसका दुखड़ा सुनने के बाद न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करवाने के लिए उसे शहर थाना में लेकर गए। जहां एसएचओ ललित को मामले से अवगत करवाया। उन्हें आश्वासन मिला है कि मामले की जांच करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed